• Sun. Feb 15th, 2026

कपाली : बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं आपसी भाईचारा के साथ मनाने की की गई अपील, स्पीड रीडिंग एवं उपद्र फैलाने वाले पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 13, 2024

कपाली : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डांगरडीह सामुदायिक भवन में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. जहां क्षेत्र के तमाम शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम रखना. साथ ही आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई. वही क्षेत्र के शांति समिति के सदस्य गणों से आग्रह किया गया है कि किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न होती है तो कपाली ओपी पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दे. इस दौरान चांडिल एसडीपीओ ने कपाली क्षेत्र के वासियों को बकरीद पर्व का शुभकामनाएं दिए और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और भाईचारा के साथ मिलकर बकरीद मनाने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्पीड राइडिंग करने वाले नवयुवकों समेत उपद्र करने वाले युवकों को पुलिस की पैनी नजर रहेगी. पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी.

वही कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने क्षेत्र के तमाम लोगों से अपील की है कि अपने नाबालिक बच्चों को मोटरसाइकिल चलाने ना दे. इन सब पर भी परिवार के सदस्यों को ध्यान देने की जरूरत है. शहर में आए दिन सड़क दुर्घटना जैसी घटनाएं होती नजर आ रही है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *