• Sun. Feb 15th, 2026

कपाली : कटहल के चक्कर में अपने सगे भाई का कर दिया हत्या, 5 घंटों तक माहौल बिगड़ा, पुलिस ने सूझबूझ से किया काम

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 18, 2024

कपाली :मंगलवार को कपाली ओपी अंतर्गत मिल्लतनगर स्थित रहमतुल्लाह मस्जिद के समीप कटहल तोड़ने के आरोप में सगे भाई की हत्या कर दी गई हैं. जिसके बाद आसपास के इलाकों माहौल अचानक अशांत होने लगा. मामला की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची. आक्रोषित लोगों को समझा – बुझा कर शांत कराया. उसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने पर राजी हुए. दिनभर घटनास्थल पर एसडीपीओ सुनील कुमार रजवार, चांडिल इंस्पेक्टर अजय कुमार तिवारी, कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार , गम्हरिया राजू कुमार और चौका प्रभारी बजरंग लाल महतो एवं सशस्त्र बल के साथ मौजूद रहे.

बस्तीवासी हत्यारोपी भाई अहमद अली की गिरफ्तारी और कांग्रेस नेत्री रोकैया खातून, नगर परिषद उपाध्यक्ष सरवर आलम की गिरफ्तारी की मांग करते रहे. अंत में एसडीपीओ के आश्वासन के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ उसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक का उसके भाई के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. कई बार इंसाफ के लिए थाने की चक्कर लगा चुका था, मगर कांग्रेस नेत्री रोकैया खातून और सरवर आलम के दबाव की वजह से पुलिस मामले में दिलचस्पी नहीं ले रही थी. नतीजतन आज अहमद ने अपने सगे भाई अमजद की हत्या कर डाली. मृतक ऑटो चलाता था. हालांकि पुलिस ने मृतक की भाभी और बच्चों को कस्टडी में ले लिया है. एसडीपीओ सुनील कुमार रजवार ने बताया कि हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम का गठन किया गया है. जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले में जो भी दोषी है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *