• Mon. Mar 2nd, 2026

कपाली : अवैध बालू और पत्थर लदे दो हाइवा को खनन विभाग ने किया जप्त

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 9, 2025

कपाली : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने चांडिल और कपाली थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान दो अवैध हाइवा वाहन JH05BK 8724 अवैध पत्थर खनिज परिवहन करते पकड़ा गया। वही JH01BK 7176 को अवैध बालू परिवहन करते पकड़ा गया।

दोनों वाहन कपाली थाना के पुड़ीसिल्ली से पकड़े गए और थाने में सुपुर्द कर दिए गए। वाहन मालिक, चालक और अन्य संलिप्त व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस कार्रवाई में खान निरीक्षक समीर कुमार ओझा, चांडिल थाना प्रभारी डिल्सन बिरुआ, कपाली थाना प्रभारी धीरंजन कुमार और पुलिस बल शामिल थे। यह कार्रवाई अवैध खनिज परिवहन रोकने के लिए की गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *