• Wed. Mar 4th, 2026

कांड्रा : पूर्व मुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री चंपाई सोरेन राज्य में धान की फसलों को लेकर हुए चिंतित, किसानों के लिए जल्द होगा वैकल्पिक व्यवस्था

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 11, 2024

कांड्रा : चार दिनों के प्रवास के बाद रविवार देर शाम रांची लौटने से पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य में धान की फसल को लेकर चिंता जताई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन का महीना समाप्त होने जा रहा है अब तक राज्य में पूर्ण रूप से धान की बुवाई नहीं हुई है ऐसे में किसानों के समक्ष विकट स्थिति है। तत्काल कृत्रिम सिंचाई की व्यवस्था करनी होगी ताकि किसान खुशहाल हो सके, क्योंकि किसान खुशहाल होंगे तभी राज्य खुशहाल होगा। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में जल संसाधन मंत्री हैं। ऐसे में उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इस पर काम करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमारा मंत्रालय इसका ब्लूप्रिंट तैयार कर अमली जामा पहनाने की कवायद में जुट जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन गंजिया बराज से पाइपलाइन के जरिए खेतों में पानी पहुंचाने की योजना के संबंध में बताया कि 10 दिनों के भीतर उससे किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने लगेगा। इस फार्मूला को चांडिल डैम के आसपास बसे प्रखंडों के लिए भी शुरू किया जाएगा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कांड्रा टोल प्लाजा के समीप फुटपाथी दुकान पर बैठकर समर्थकों संग बिस्कुट और चाय का आनंद लेते नजर आए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *