• Sun. Feb 15th, 2026

Saraikela कांड्रा में एक दर्दनाक हादस, दो की मौत, हाईवा अनियंत्रित होकर घर में घुषा जाने पूरा मामला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 23, 2025

Salaikela कांड्रा मे  रविवार की  सुबह कांड्रा थाना अंतर्गत हुदु पंचायत के पालोबेड़ा गांव में गिट्टी लदा एक हाईवा अनियंत्रित होकर मिट्टी के एक घर पर पलट जाने से करीब डेढ़ वर्षीय बच्ची समेत उसके पिता की मौत हो गई। मृतकों में बीरबल मुर्मू   और उसकी करीब डेढ़ वर्षीय बेटी अन्नूश्री मुर्मू शामिल है।

उक्त घटना में बीरबल मुर्मू की पत्नी को भी हल्की चोटें लगी। घटना के समय सभी घर के अंदर ही सो रहे थे।

हाईवा लीडिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी का था। उक्त घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लीडिंग कंस्ट्रक्शन के खिलाफ मोर्चा खोल कर सड़क जाम कर दिया।

ग्रामीण पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि भारी वाहनों की तेज रफ़्तार और लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कंपनी और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा पुलिस पालोबेड़ा गांव पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटी है। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। फिलहाल ग्रामीण  सड़क पर डटे हैं। वाहन पलटने के बाद चालक मौका मिलते ही फरार हो गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *