• Wed. Feb 18th, 2026

सरायकेला जिले के कांड्रा ओवर ब्रिज समीप ट्रक खराब होने से राहगीरों को आवाजाही हो रही थीं दिक्कत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Dec 7, 2023

सरायकेला  खरसावां जिले के कांड्रा थाना के अंतर्गत सर्वाधिक व्यस्ततम मार्गों में ओवर ब्रिज के शुरू होने के पहले सड़क के बीचों बीच एक ट्रक के आगे का चक्का का क्लीनिंग टूट जाने से ट्रक के आगे का चक्का खुल गया था , जिस कारण ट्रक बीच सड़क में ही ब्रेकडाउन हो  गया था,  जिस कारण छोटे बड़े वाहनों को आवागवन में दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा था।

बता दे कि सरायकेला जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली कांड्रा ओवर ब्रिज काफी व्यस्त मार्गों में मानी जाती है यहाँ से हजारों की संख्या में प्रतिदिन छोटे बड़े वाहनों का आना जाना होता है   ट्रक ख़राब होने से सभी वाहनों को दिक्कत हो रही है वही ट्रक के खलासी ने बताया की ट्रक बनाने वाले मैकेनिक को बुलाया गया है जल्द ही  ट्रक को ठीक कर लिया जाएगा, प्रशासन भी अपने स्तर से कोशिश कर रही थी  की जल्द से जल्द रास्ते का आवागमन सुचारू रूप से बहाल किया जाए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *