• Fri. Mar 6th, 2026

एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना के द्वारा 1,020 कंबलों का किया वितरण ठंड के प्रकोप को देखते हुए

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 23, 2025

 

 

एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना के द्वारा अगहन मास में बढ़ रही कड़ाके की ठंड एवं कुहासा के मौसम को देखते हुए, परियोजना प्रभावित पगार गाँव में ग्राम वासियों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सोमवार को कंबलों का वितरण किया गया। इस अभियान में 1,020 कंबलों का वितरण पगार गाँव मे रहने वाले परिवारों को किया गया। इस मौके पर मुखिया झरी लाल महतो मौजूद थे। जल्द ही चट्टी बरियातु परियोजना द्वारा सभी ज़रूरत ग्रामीण लोगों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा। कंबल वितरण को लेकर सुबह से ही गावों में जरूरतमंदों की भीड़ लगने लगी थी।

यह कंबल वितरण का कार्य चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इस मौके पर परियोजना के उप महाप्रबंधक यतीश कुमार, श्री बी नवीन कुमार और अशोक कुमार ने उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह वितरण समारोह चट्टी बरियातु द्वारा परियोजना प्रभावित गावों में वृद्ध व्यक्तियों एवं महिलाओं के लिए बहुत ही लाभकारी रहा है और आगे भविष्य में भी ऐसे वितरण समारोह एनटीपीसी चट्टी बरियातु परियोजना द्वारा स्थानिय लोगों कि सुविधा के लिए आयोजित किए जाते रहेगें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *