
चौपारण : प्रतिनिधि

बच्छई पंचायत भवन डुमरी में बिरसा उच्च विद्यालय डुमरी नवनिर्मित भवन, निःशुल्क कम्प्यूटर सेंटर, कंबल वितरण व नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए बरही विधायक मनोज कुमार यादव। इस दौरान बच्छई, सिंघरावां, गोविंदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक का नागरिक अभिनंदन किया। वही बच्छई पंचायत के 101 जरूरतमंदों के बीच विधायक व अन्य अतिथियों ने कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शंकर दयाल साव ने किया। इससे पूर्व बिरसा उच्च विद्यालय डुमरी के बच्चों ने तिलक व फूलों की वर्षा कर विधायक का कार्यक्रम स्थल तक स्वागत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आपकी सेवा करना ही मेरे जीवन का लक्ष्य रहा है। जनहित कार्यो को प्राथमिकता दूँगा। कार्यक्रम में मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, सिंघरावां मुखिया संतोष सिंह, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चनद्रवंशी, पंचायत समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, विकास रजक, अशोक यादव, विजय मधेसिया, उप मुखिया संजय यादव, समाजसेवी बालेश्वर साव, रामलाल साव, पूर्व मुखिया अनिल पांडेय, वार्ड सदस्य सुजीत यादव, सकलदेव यादव, समाजसेवी देवल यादव, बालेश्वर राणा, जगरनाथ साव, अधिवक्ता बसंत साव, प्रकाश चनद्रवंशी, बद्री साव, सुरेश साव, नौसाद आलम, मो सतार आलम, सहित अन्य लोग शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
