• Thu. Mar 12th, 2026

एनटीपीसी ने जरूरतमंद 200 लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया 

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 26, 2024

 

बड़कागांव। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह के सौजन्य से बड़कागाँव मध्य पंचायत भवन में वृद्ध महिला पुरुष एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कूल 200 कंबल का वितरण किया गया। बड़कागांव मध्य पंचायत के मुखिया तकरीमुला खान एवं पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर की निगरानी में पंचायत के सभी 10 वार्डों में कंबल वितरण किया गया।

एल ए / सी. एस. आर व आर एंड आर विभाग के अपर प्रबंधक प्रशांत सिंह ने भी बूढ़े और आश्रित लोगों के बीच कंबल बांटने के लिए अपने टीम को सलाह दी । उन्होनें एन टी पी सी से आग्रह भी किया कि आगे भी इसी तरह से उन्हें मदद किया जाए । कार्यक्रम में बड़कागांव मध्य पंचायत के मुखिया मोहम्मद तक्रीमुल्लाह ख़ान , पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर और एन टी पी सी पकरी बरवाडीह के सीएसआर विभाग की वरिष्ठ प्रबंधक कमलाराम रजक, अर्चना कुमारी, एवं रजनीश कुमार उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *