
केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

केरेडारी: केरेडारी प्रखंड के एनटीपीसी पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट परियोजना द्वारा प्रभावित विस्थापित क्षेत्र के कंडाबेर गांव में 300 कंबल का वितरण किया गया! कंबल वितरण परियोजना प्रमुख फैज तैयब के निर्देशानुसार ठंड को देकते हुए किया गया! एनटीपीसी सामुदायिक विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और इसी क्रम में बूढ़े और जरूरतमंद लोगों को इस कपकपाती ठंड से बचाने के लिए उन्हें कंबल दे रही है! परियोजना प्रमुख फ़ैज़ तैयब ने सामुदायिक विकास कार्यों से जुड़े अपने साथियों को सलाह भी दी की वो जरूरत मंद लोगों को ठंड से बचाने के प्रयास में कार्यरत रहे! इसी को लेकर कंडाबेर पंचायत मुखिया दिनेश साव के नेतृत्व में पंचायत भवन के परिसर में एनटीपीसी के सौजन्य से कंबल वितरण किया गया! सीएसआर व आर एंड आर विभाग के अपर प्रबंधक प्रशांत सिंह ने भी बूढ़े और असहाय लोगों के बीच कंबल बांटने के लिए अपने टीम को सलाह दी! वृद्ध पुरूष और महिलाएं कंबल पा कर खुश हुए !उन्होनें एनटीपीसी से आग्रह भी किया कि आगे भी इसी तरह से उन्हें मदद किया जाए! साथ हीं ग्रामीणों ने कंबल पा कर एनटीपीसी को धन्यवाद दिया! और कहा ठंड में बेसहारों का सहारा मिला है! इस दौरान कंडाबेर पंचायत मुखिया दिनेश साव एनटीपीसी के वरिष्ठ पदाधिकारी कमला रजक कार्यपालक रजनीश कुमार कुलदीप ओझा बजरंगी कुमार, अर्चना कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे!

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
