• Fri. Mar 6th, 2026

उप प्रमुख आशा देवी ने किया कम्बल वितरण 

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 23, 2025

 

बलियापुर : ठंड से राहत देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा उपलब्ध कराए हुए कंबलों का आज बलियापुर पूर्वी पंचायत में प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने जरूरतमंदों और बुजुर्गों के बीच दर्जनों कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि जन सेवा ही जनार्दन सेवा होता है और इस ठंड को देखते हुए गर्म कपड़ों की आवश्यकता महसूस हो रही थी। इसको देखते हुए आज कंबल वितरित किया गया, जो आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर उप प्रमुख ने सभी को मिठाई और पानी देकर स्वागत किया। कम्बल पाकर बड़े बुजुर्गों ने उप प्रमुख को आशीर्वाद दिया और मौके पर उप प्रमुख आशा देवी, वार्ड सदस्य रीना देवी, शिक्षक स्वपन कुमार महतो, अजय कुमार महतो, शांति दास, बसंती देवी पाल, बसंती देवी, लजिमन, चिंता देवी, ऊषा देवी, रितु धीवर,बुलू बाला दासी, आदि उपस्थित थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *