
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन परियोजना कमेटी नवीनगर की ओर से हरिहर उरदाना पंचायत के काला पहाड़ तेंदुआ आंगनबाड़ी केंद्र पर पंचायत स्तरीय कमेटी गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत की सभी सेविका व सहायिकाओं ने परियोजना कमेटी के पदाधिकारियों का फूल-माला से स्वागत किया।

महासचिव श्रीकांत कुमार सिंह ने सेविकाओं की समस्याएं सुनते हुए उन्हें समाधान का आश्वासन दिया तथा पोषण ट्रैकर में सभी गतिविधियों को समय पर पूरा करने और केंद्र संचालन को विभागीय निर्देशानुसार करने पर जोर दिया। चुनाव पर्यवेक्षक विपिन कुमार की देखरेख में सर्वसम्मति से पंचायत कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सुषमा कुमारी को अध्यक्ष, पिंटू देवी को सचिव तथा मंजू देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया।
अध्यक्ष प्रमिला कुमारी व उपाध्यक्ष रूपा कुमारी ने संगठन को मजबूत करने और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। बैठक में सभी सेविका, सहायिका उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
