
संवाद सूत्र,जागरण,मेसकौर(नवादा):-प्रखंड के सहवाजपुर सराय पैक्स अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सहवाजपुर सराय पंचायत के गाँधी नगर,बहादुरपुर,

,सराय व मिल्की गांव में बुधवार यानी अंग्रेजी कैलेंडर के प्रथम दिवस के अवसर पर कई दर्जन असहाय,बुजुर्ग, विधवा सहित दिव्यांग जनो के बीच कमल वितरण किया। पैक्स अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए गरीबों, बुजुर्गों और असहाय लोगों के बीच पंचायत के विभिन्न गांव में जाकर गरीब व असहायों के बीच कंबल का वितरण किये। उन्होंने कहा कि सर्दी का प्रकोप इनदिनों लोगों को झेलना पड़ रहा है। दिन में भी बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। जबकि रात में हालात और भी ज्यादा खराब हो रही है। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचाव को कंबल का वितरण किया गया।कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी के भाव स्पष्ट देखे जा सकते थे। गरीब के चेहरे में खुशी देख कर आत्म संतुष्टि होती है। सर्दी से ठिठुरते लोगों को कंबल ओढ़ाकर राहत प्रदान किया। कंबल पाने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी।मौके पर चुन्नू यादव ,सुबोध यादव,कपिल राजवंशी ,प्रेमन रविदास सहित कई लोग उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
