
जमशेदपुर काली माटी के द्वारा लायंस के जिला फाउंडेशन के सहयोग से गोलमुरी में हेमकुंड पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए एक टॉयलेट का निर्माण किया गया।

वर्तमान जिला सर्विस फाउंडेशन की अध्यक्ष पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीमा वाजपेई के द्वारा दिनांक 27 जनवरी को क्लब के सदस्यों के साथ इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया।

हेमकुंड स्कूल के संस्थापक पारस मिश्रा जी के अथक प्रयास से यह संभव हो पाया। चार्टर प्रेसिडेंट शुभम वाजपेई एवं क्लब की सेक्रेटरी रविंदर कौर जीके मार्गदर्शन और क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग से ही यह कार्य संभव हो पाया ।
इस अवसर पर लायन बिना शुक्ला MJF लायन सुधा तिवारी उत्कर्ष बाजपेई मंजू चौधरी अमृता कुलताज एवं क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे। लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर काली माटी को अपने विशेष कार्यों के लिए पहचाना जाता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
