• Mon. Mar 2nd, 2026

हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस में कलश यात्रा निकाली गई 

admin's avatar

Byadmin

May 22, 2025

 

बलियापुर : गुरुवार को बाघमारा चालक टोला गांव में संकट मोचन हनुमान मंदिर की स्थापना दिवस को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा में पारंपरिक ढोल, ढाक के साथ डीजे में लोग नाचते गाते ब्राह्मण तालाब पहुंचे। वहां पंडित मानिक चक्रवर्ती, सपन चक्रवर्ती,तथा हीरालाल चक्रवर्ती के द्वारा पूजन कर कलश उठाया गया। तत्पश्चात जय हनुमान और जय श्री राम के जय घोष के साथ कलश यात्रा वापस संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचे।

कलश यात्रा में मुख्य रूप से प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, सुनीता देवी, शक्ति चालक, गोपाल चालक, विमकेश चालक, संतोष महतो, उत्तम महतो, प्रकाश महतो, सुरेश चालक, अनिल चालक, अजीत चालक, रामा चालक, मुकेश चालक आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *