

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत केन्तुगा गांव में श्रीमद्भागवत ज्ञान ,यज्ञ हेतु कलश यात्रा निकाली गई।
केन्तुगा के आसपास दर्जनों गांव के सहयोग से सप्ताहिक श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम हेतु बरूण देवता का निमंत्रण किया गया साथ ही महिला, बालिका ने कलश यात्रा में नीमडीह रेलवे फाटक के समीप नदी से हरि कीर्तन मंडली के साथ 201 महिला एंब बालिका ने कलश यात्रा केन्तुगा के ज्ञान यज्ञ स्थल तक पहुंचे ।

इस अवसर पर श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का प्रवचन वृन्दावन के सिया कुटीर के महराज सनातन दास मुखवृंद से किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन केन्तुगा वासी गण्यमान्यों, समाजिक, राजनीतिक,कार्यकर्ता भक्त वृंद ले किया।केन्तुगा गांव में श्रीमद्भागवत पुराण का दुसरा साल है। नीमडीह क्षेत्र में सुख शांति , समृद्धि, हेतु श्रीमद्भागवत प्राठ किया जाता है। गौरडीह पंचायत के मुखिया सरस्वती मुदी भी उपस्थित थे। पहला दिन श्रीमद्भागवत कथा हेतु कलश स्थापना की गई। इचागढ़ के विधायक सविता महतो ने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान के कलश स्थापना में शामिल हुयी।अजयबंमर सिंह,राजित महतो आदिलोग संचालन समिति में शामिल थे पुरोहित नरोत्तम महतो के साथ सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com