
बिरेंद्र गिरी, पत्रकार

*धनबाद:* महावीर मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा गांधी चौक कतरास बाजार से निकली जो शहर के प्रमुख मार्गों का परिभ्रमण करते हुए लिलौरी मंदिर कतरी नदी पहुंची. जहां विद्वान पंडित जगत पांडेय, अशोक उपाध्याय ,लखन पांडेय,सीनू उपाध्याय, गोपाल पांडेय द्वारा पूरे विधि विधान के साथ महिलाओं ने अपने-अपने कलश में जल भरा. कलश में जल भरने के बाद श्रद्धालु पुन:मंदिर प्रांगण पहुंचे. कलश यात्रा में भारी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे नाचते गाते जयकारा लगाते हुए चल रहे थे.क्लश यात्रा मुख्य जजमान दुर्गा प्रसाद जायसवाल धर्मपत्नी सबिता जयसवाल के अलावे डॉ स्वतंत्र कुमार, डॉ मधुमाला, सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु चौरसिया, गोपाल जयसवाल, अजय जयसवाल, समीर जयसवाल, शुभम जयसवाल।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
