

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के द्वारा देशभर में वीर शहीदों की स्मृति में निकाली जा रही रेजांगला रज कलश यात्रा रथ का भव्य स्वागत यदुवंशी समाज चौपारण के नेतृत्व मे चतरा मोड़ पर अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत नारों से वातावरण गूंज उठा। प्रदेश अध्यक्ष पीताम्बर दास ने बताया

यह ऐतिहासिक यात्रा देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए 18 नवंबर 2025 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचेगी. यात्रा का उद्देश्य रेजांगला के वीर अहीर सैनिकों की शौर्यगाथा को जन-जन तक पहुंचाना है।

बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि रेजांगला युद्ध विश्व की उन चुनिंदा लड़ाइयों में से है, जिसकी वीरता आज भी मिसाल बनकर नई पीढ़ी को प्रेरणा दे रही है. 18 नवंबर 1962 को भारत-चीन युद्ध के दौरान पूर्वी लद्दाख स्थित रेजांगला की चौकी पर 13 कुमाऊं बटालियन की चार्ली कंपनी तैनात थी, जिसमें सभी 120 जवान अहीर समुदाय से थे. जब तकरीबन 5000 चीनी सैनिकों ने उस चौकी पर हमला किया, तब इन वीर जवानों ने चौकी खाली करने से इंकार कर दादा किशन की सौगंध ली और दुश्मन से लोहा लिया. इस ऐतिहासिक युद्ध में 114 अहीर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया और करीब 3000 चीनी सैनिकों को मार गिराया. उनकी शौर्यगाथा इतनी अद्भुत थी कि शेष बचे चीनी सैनिकों ने भारतीय वीरों को सैल्यूट कर लौटने में ही भलाई समझी।
पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि इन वीरों की शहादत के कारण ही आज लद्दाख का चुशूल हवाई अड्डा और लेह घाटी भारत के नक्शे में सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि रेजांगला की धरती आज भी इन बलिदानों की गाथा गाती है।यात्रा में कलश यात्रा के,राष्ट्रीय सह संयोजक किरण कुमार यादव,
कार्यक्रम प्रभारी अनिता यादव ,प्रदेश अध्यक्ष पीताम्बर दास, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, पुर्व विधायक उमाशंकर अकेला,राजदेव यादव, भुनेश्वर यादव,विकास कुमार यादव,रामसेवक यादव, जानकी यादव, नवीन यादव, मंटू यादव, प्रदीप यादव,राजकुमार यादव, नामधारी यादव,द्वारिका यादव, यदुनंदन यादव,मनोज कुमार यादव, दिनेश यादव, उदय यादव, संजय यादव, नागेश्वर यादव,रूपेश यादव,ब्रह्मदेव यादव,मनोज यादव,कपिलदेव यादव, उमेश यादव, मधु यादव,राजेश रंजन यादव, पप्पू यादव,शिवकुमार यादव, रामेश्वर यादव,राजेश यादव, विजय कुमार यादव, बिजेंद्र यादव, पप्पू यादव, नकुल यादव,सोनू गोप, अजय यादव,रामदेव यादव,रणजीत यादव, संजय यादव,गोपाल यादव, रविंद्र यादव
जग्गू यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
