
हज़ारीबाग :-राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप निलेश के निर्देशानुसार हजारीबाग रिंग रोज होटल में श्री प्रोफ़ेसर सोमर साहू की अध्यक्षता में एवं अरविंद साहू के संचालन में बैठक संपन्न हुई।बैठक में कैलाश साव को हजारीबाग जिला संयोजक घोषित किया गया। उनको दिशा निर्देश देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप इस कार्य समिति को एक महीने के अंदर जिला कमेटी को तैयार कर प्रदेश अध्यक्ष को सौंपने का काम करेंगे,संगठन को मजबूत बनाकर समाज को आगे ले जाने का काम करेंगे।मार्गदर्शन दिया गया की महीने में समाज की बैठक करने की जरूरत है और इसे मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक जिला पदाधिकारी को सदस्यता शुल्क भी जमा करना होगा।जिससे भविष्य में समाज के बच्चे बच्चियों को शिक्षित करने एवं सामूहिक विवाह करने पर भी विचार विमर्श किया गया।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप निलेश, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय साहू,प्रोफेसर सोमर साहू,जिला संयोजक कैलाश साव,जिला उपाध्यक्ष अशोक साहू, जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार साव,अरविंद कुमार,नंदू साहू, सुखदेव साहू, प्रदीप साहू, अवध किशोर साहू,प्रकाश कुमार साहू सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
