• Thu. Mar 5th, 2026

जमशेदपुर के कदम थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े आदित्यपुर के रहने वाले अपराधी की हत्या, जानिए पूरा मामला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 23, 2024

जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत कदमा बाजार स्थित शराब दुकान के पास आदित्यपुर के अपराधी भोलू कुम्हार ( तरणी ) की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब भोलू अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। अपराधियों ने उसके सिर पर चापड़ से कई वार किये। इधर, घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी भोलू के परिजनों को दी गई।

सूचना पाकर भोलू के परिजन मौके पर पहुंचे और भोलू को लेकर टीएमएच पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भोलू आदित्यपुर के राममड़ैया बस्ती का रहने वाला था। वह चार दिनों पूर्व ही जेल से छूटकर बाहर आया था।इधर, सूचना पाकर कदमा पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच में जुट गई। घटना स्थल के आस-पास के लोग कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। वहीं भोलू भाजपा नेता गणेश महाली का भी करीबी बताया जा रहा है।

इधर, मामले को लेकर सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार भोलू की हत्या चापड़ से वार कर की गई है। डॉक्टरों ने गोली लगने की पुष्टि नहीं की है।अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *