• Mon. Feb 16th, 2026

आदित्यपुर में कचरे के ढेर में लगी आग पर महापौर प्रत्याशी रविन्द्र बास्के का रोष, NGT जाने की चेतावनी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 16, 2026
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत केंदू गछ चौक स्थित सिटी सेंटर के लिए चिन्हित खाली भूखंड पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग को लेकर महापौर प्रत्याशी रविन्द्र बास्के ने कड़ा ऐतराज जताया है।
उन्होंने कहा कि बीते 24 घंटों से आग सुलग रही है, लेकिन प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।प्रेस वार्ता में बास्के ने बताया कि कचरे के ढेर से निकल रही जहरीली मीथेन गैस के कारण आसपास स्थित औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों तथा स्थानीय निवासियों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है।
उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह क्षेत्र गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की चपेट में आ सकता है। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने एक अन्य महापौर प्रत्याशी पर आरोप लगाया कि उक्त भूखंड पर अवैध रूप से कचरा फेंकने की अनुमति दी जा रही है और इसके बदले मासिक शुल्क की वसूली की जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ भी है। रविन्द्र बास्के ने चेतावनी दी कि यदि कचरा डंपिंग पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई, तो वे इस मामले को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल तक ले जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूर्व 9 मई को झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की जा चुकी है। प्रेस वार्ता के दौरान दीपक सोरेन, सुधाकर हांसदा, गणेश मुर्मू एवं राजू मुखी उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *