
आदित्यपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की आदित्यपुर नगर कमेटी द्वारा गुरुवार को आशियाना जी आर कॉलोनी में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की पुण्यतिथि मनाई गई।

इस अवसर पर नगर कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय महतो की तस्वीर पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में नगर कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, उपाध्यक्ष राजेश लाहा, पूर्व पार्षद वीरेंद्र गुप्ता, शंकर मुखी, कृष्ण चंद्र महतो, विष्णु बाबरी, बुंडू प्रधान, अभिमुख सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने स्वर्गीय सुधीर महतो के संघर्षों और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
