• Mon. Feb 23rd, 2026

झामुमो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का पुनर्गठन किया गया

admin's avatar

Byadmin

Oct 10, 2024

 

धनबाद : टुंडी डाक बंगला में झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का पुनर्गठन सह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अल्पसंख्यक जिला सचिव मो अजीमुद्दीन अंसारी व संचालन रसीद अंसारी ने किया। बैठक के शुरुआत में प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें शमशेर अंसारी अध्यक्ष,अकरम हुसैन सचिव, मो इंतियाज अंसारी,बाजिद अंसारी, जैनुल अंसारी उपाध्यक्ष, जबकि सह सचिव सद्दाम अंसारी, कोषाध्यक्ष जाहिद अंसारी, संगठन सह सचिव समसुद्दीन अंसारी इंतियाज अंसारी संयुक्त सचिव इस्लाम अनवर चुने गए।

इस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नेता रतिलाल टुडू मौजूद थे। विधायक ने मौजूद कार्यकर्ताओं को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पूरी जोश खरोश के साथ विधानसभा चुनाव में जुट जाएं व ऐतिहासिक फतेह हासिल करने में अहम भूमिका निभाएं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *