• Sat. Feb 28th, 2026

358 मतों से जीत दर्ज कर मंजू देवी बनीं वार्ड 11 की पार्षद, अधूरे कार्य को देंगे गति

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 28, 2026
Adityapur  आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 11 से पूर्व पार्षद मंजू देवी ने एक बार फिर पार्षद पद पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए 358 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत के बाद मंजू देवी ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि वार्ड की जनता की जीत है।
उन्होंने भरोसा जताने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले कार्यकाल में जो काम अधूरे रह गए थे, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा। साथ ही सबसे अहम मुद्दा पेयजल का है, जिस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उनका लक्ष्य घर-घर तक स्वच्छ जल पहुंचाना है, ताकि वार्डवासियों को पानी की समस्या से निजात मिल सके।
मंजू देवी ने कहा कि जनता से किए गए सभी वादों को धरातल पर उतारने के लिए वह पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *