
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सड़क किनारे बसे फुटपाथीं को दुकानदारों नगर निगम द्वारा लगातार मुहिम चलाया जा रहा है। जिसे लेकर स्थानीय थाना भी अलर्ट मोड पर दिख रही है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के भी अलग-अलग प्रतिक्रिया आने लगी है। शनिवार को झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष डब्बा सोरेन उर्फ भुगलू सोरेन ने दिंदली बाजार को सुव्यवस्थित करने के लिए ज्ञापन सौपा हैं। लिखित आवेदन में उपायुक्त से उन्होंने आग्रह किया है कि आदित्यपुर थाना से शेरे पंजाब चौक होते हुए एस टाइप चौक से लेकर सर्विस रोड पर अवैध रूप से दुकान लगता है जिससे हमेशा रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। बाजार मास्टर के द्वारा लोगों को बाजार के अंदर व्यवस्थित नहीं करने का प्रयास किया गया। उल्टा उससे मनमाना मासूल वसूली की गई। वही बाजार मास्टर के द्वारा अपने मन चाहे लोगों को बाजार के अंदर मनमाने ढंग से पैसा लेकर मनचाहा जगह दिया जाता है। आदित्यपुर थाना रोड नगर निगम क्षेत्र का चर्चित रोड बन चुका हैं। जिसमें सरकारी विभागों में पहुंचने के लिए उपभोक्ताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। आदित्यपुर थाना सड़क होते हुए पेयजल विभाग, बिजली विभाग, वन विभाग, तहसील कचहरी, स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य सरकारी कार्यालय मौजूद है। जिसके कारण कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारी एवं उपभोक्ताओं को कई तरह की परेशानी उठानी पड़ती हैं।
आदित्यपुर थाना जाम रोड होने का मुख्य कारण
आदित्यपुर थाना रोड में बसे दुकानदार 20 से 25 सालों से अपनी दुकानदारी करते आ रहे हैं। लेकिन हाल ही के कुछ वर्षों में बाजार के सब्जी विक्रेता सड़क की दूसरी ओर शेरे पंजाब से लेकर थाना के बाउंड्री वॉल तक सब्जी बेचने लगे हैं। जिसके कारण 365 दिनों सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है। वही दुर्गा पूजा,दीपावली, छठ पूजा होली एवं अन्य त्यौहार में बड़े-बड़े दुकान सड़क के किनारे बनाकर पूजा के समान बेचने का कार्य किया जाता हैं। जिसके कारण स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस को पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। बाजार मास्टर भी इन समस्याओं को लेकर कभी गंभीर नहीं दिखी उनके द्वारा सिर्फ नियमित रूप से मासूल वसूला गया। क्योंकि बाजार का शुल्क निर्धारित नहीं है और दुकान की जगह का सीमांकन भी नहीं किया गया हैं। जिसके कारण बाजार मास्टर और दुकानदार मन माने ढंग से सरकारी राजस्व का हानि कर निजी लाभ बना रहे हैं। उन्होंने उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से निवेदन किया है कि आदित्यपुर दिंदली बाजार को पूर्ण रूप से सुव्यवस्थित कर बाजार के बाहर हो रहे मासूल वसूली की जांच की जाए।
क्या है नगर निगम के आगे की रणनीति
नगर निगम द्वारा सड़क किनारे बसे दुकानदारों को हटाकर बाजार के अंदर चिन्हित स्थलों पर शिफ्ट करने के लिए योजना बनाई जा रही है। इस संबंध में नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश ने बताया कि बाजार का जगह छोड़कर दुकानदार सड़क किनारे बस गए थे। जिसे हटाकर बाजार के अंदर स्विफ्ट कराया जाएगा । वहीं उन दुकानदारों के लिए वेंडर जोन भी बनाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि बाजार के बाहर हो रहे मासूल वसूली की जांच की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
