• Wed. Mar 4th, 2026

जमशेदपुर : स्कूली वैन चालक रंजीत सरकार को झारखंड पार्टी ने जमशेदपुर पश्चिम से बनाया अपना उम्मीदवार, जनता मूलभूत सुविधाओं से है वंचित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 22, 2024

आदित्यपुर: आदित्यपुर के रहने वाले स्कूली वैन चालक रंजीत सरकार को झारखंड पार्टी ने जमशेदपुर पश्चिम से अपना उम्मीदवार बनाया है। रंजीत सरकार ने चार सेट में नामांकन पत्र खरीदा है। वे 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।

सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि जिस तरह से जमशेदपुर पश्चिम का विकास होना चाहिए था वैसा नहीं हुआ है। जमशेदपुर पश्चिम की जनता ने विधायक चुना, विधायक मंत्री बने मगर आज भी वहां की जनता मूलभूत बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। बन्ना गुप्ता को विधायक और मंत्री वहां की जनता ने बनाया। मैं भी स्कूली वैन चलाकर लोगों की सेवा करता हूं मुझे पूरा उम्मीद है कि जमशेदपुर पश्चिम की जनता मुझे अपना समर्थन देगी। यदि मैं चुनाव जीत गया तो वहां की जनता का सेवा करता रहूंगा। जमशेदपुर पश्चिम में 11 हजार से भी ज्यादा स्कूली वैन चालक और ऑटो चालक रहते हैं। उन्हें सभी का समर्थन मिल रहा है। वहां की जनता यदि थोड़ा और समर्थन कर दे तो किसी भी प्रत्याशी को कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखता हूं। इस मौके पर उनके पुत्र अंकित सरकार भी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *