• Tue. Jan 13th, 2026

कोई हिम्मत नहीं कर सकता’,झारखंड में INDIA को बहुमत के बाद कांग्रेस का बड़ा बयान

ByBiru Gupta

Nov 23, 2024

 

आज झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे होने हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग ने राज्य की सभी विधानसभा सीटों के लिए डाले गए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू कर दी थी। टीवी चैनल 8 बजकर दस मिनट से ही रुझानों को लेकर दावे करने लगें हैं। वहीं अब चुनाव आयोग भी अपनी वेबसाइट पर रुझान अपडेट कर रहा है।

 

झारखंड में पिछले चुनाव के दौरान किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। जेएमएम और कांग्रेस ने सरकार बनाई थी और 5 साल तक मुख्यमंत्री पद झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने संभाला था। अब सोरेन के सामने अपनी कुर्सी बचाने की चुनौती है, जबकि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में आक्रामक कैंपेन किया था। अब यह देखना होगा कि नतीजा क्या रहता है।

 

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान

 

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपने विधायकों की सुरक्षा को लेकर कहा कि शिकारी आएंगे और चारा डालेंगे। हम इसके लिए तैयार हैं। झारखंड में कोई भी ऐसा करने की हिम्मत नहीं कर सकता। सीएम हेमंत सोरेन को सरकार को अस्थिर करने के लिए जेल भेजा गया था, उस समय भी हमने ऐसी सभी कोशिशों को विफल कर दिया। उन्हें अब ऐसा करने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए। अगर वे ऐसा करने की हिम्मत करते हैं, तो उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा। खुद को एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाते हुए देख सकते हैं…हमारी सरकार बनना तय है।

 

देवघर से आरजेडी के सुरेश पासवान आगे

 

देवघर विधानसभा सीट पर आरजेडी के प्रत्याशी सुरेश पासवान 24 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के नारायण दास दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी बजरंगी महता हैं।

 

हजारीबाग सीट से बीजेपी के प्रदीप प्रसाद आगे

 

हजारीबाग विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद 3,300 वोटों से आगे चल रहे हैं।

उन्हें 27,263 वोट मिल चुके हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के मुन्ना सिंह हैं और तीसरे नंबर पर उदय कुमार मेहता है।

 

रामगढ़ सीट पर आजसू आगे

 

रामगढ़ विधानसभासीट से आजसू के प्रत्याशी तीसरे राउंड के बाद आगे चल रही है। पार्टी की प्रत्याशी सुनीता चौधरी पहले नंबर पर लीड कर रही हैं। उनके पीछे दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी और तीसरे नंबर पर जेकेएलएम प्रत्याशी पानेश्वेर कुमार हैं।

 

बिश्रामपुर सीट से आरजेडी के नरेश सिंह आगे

 

झारखंड की बिश्रामपुर सीट से आरजेडी के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नरेश सिंह आगे चल रहे हैं। वे 5 हजार से आगे हैं । दूसरे नंबर पर बीजेपी के राम चंद्र चंद्रवंशी हैं। तीसरे नंबर पर बीएसपी के राजेश मेहता हैं।

 

गांडेय सीट से सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन फिर पीछे

 

 

झारखंड की गांडेय सीट से चुनावी मैदान में उतरीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पीछे चल रही हैं। बीजेपी प्रत्याशी मुनिया देवी ने सीएम की पत्नी के खिलाफ 4500 से ज्यादा वोटों की लीड ले रखी है।

 

 

 

चुनाव आयोग की मतगणना में अब तक के रुझान

ECI की मतगणना में अब तक के रुझान

 

JMM- 30

 

BJP- 26

 

Congress- 13

 

RJD- 05

 

AJSUP- 02

 

LJPRV- 01

 

 

झारखंड में बड़ा उलटफेर, इंडिया गठबंधन को रुझानों


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *