• Sat. Apr 4th, 2026

निकला जयमंगल व जयराम का जुलूस, लगा जाम

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 18, 2024
crescent ad

 

 

*बोकारो :* जरीडीह प्रखंड में एक ही दिन व समय पर दो प्रत्याशियों का दौरा व जुलूस निकाले जाने से न सिर्फ सड़क जाम से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा, बल्कि एक प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ आगे निकल गये, जबकि उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों की गाड़ी जाम में फंस गयी.

सूचना पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह सीओ प्रणव ऋतुराज थाना प्रभारी कुमार विक्रम सिंह सदल-बल पहुंचे और सड़क जाम हटा कर सुरक्षा जवानों की गाड़ी को निकाला और आवागमन सुचारू कराया. रविवार को पहले बेरमो विधानसभा के इंडी गठबंधन प्रत्याशी विधायक कुमार जयमंगल सिंह का काफिला प्रखंड के सुदूर गांवों की ओर निकला. इसी समय जेएलकेएम प्रत्याशी जयराम महतो भी अपने समर्थकों के साथ बाइक जुलूस लेकर निकले. दोनों के काफिले का मिलन गायछंदा पंचायत के आमतर के पास हो गया. जैसे-तैसे महागठबंधन प्रत्याशी कुमार जयमंगल अपने कुछेक समर्थकों के साथ आगे तो निकल गये, परंतु उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों की गाड़ी भीड़ में फंस गयी. मिली सूचना पर सीओ व थाना प्रभारी ने जयराम के समर्थकों को सड़क से आगे बढ़ाते हुए जाम को हटवाया. रविवार को जहां जेएलकेएम प्रत्याशी जयराम महतो का बाइक जुलूस तुपकाडीह से भस्की तक हुआ, वहीं कुमार जयमंगल का जनसंपर्क अभियान भी जरीडीह के ग्रामीण क्षेत्र में किया जा रहा था.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *