
*रांची :* झारखंड विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। चुनाव प्रचार का शोर सोमवार शाम 6 बजे थम चुका है।
दूसरे चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी। इस चरण में सीएम हेमंत सोरेन, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो की सीटों पर भी मतदान होना है। वहीं, चार कैबिनेट मंत्रियों की किस्मत का फैसला भी वोटर करेंगे। मंत्री इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, हफीजुल हसन और बेबी देवी की सीटों पर वोटिंग होनी है।

इसके अलावा सीता सोरेन, कल्पना सोरेन, लोबिन हेंब्रम और लुईस मरांडी की सीटें भी हॉट बनी हुई हैं। झारखंड चुनाव के दूसरे चरण में 11 पूर्व मंत्रियों की सीटों पर भी मतदान होना है। 38 सीटों पर 528 कैंडिडेट मैदान में हैं। इनमें 472 पुरुष और 55 महिलाएं शामिल हैं। एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार भी मैदान में है। राष्ट्रीय दलों के 73 प्रत्याशियों में 13 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, राज्यस्तरीय पार्टियों के 28 कैंडिडेट्स मुकाबले को रोमांचक बना रहे हैं। इनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। 257 आजाद उम्मीदवार मैदान में हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि 38 सीटों पर किन-किनके बीच मुकाबला है?

*किस पर सीट पर कौन हैं आमने-सामने?*
*राजमहल*
एमटी राजा (JMM)
अनंत ओझा (BJP)
*लिट्टीपाड़ा*
हेमलाल मुर्मू (JMM)
बाबूधन मुर्मू (BJP)
*बरहेट*
हेमंत सोरेन (JMM)
गमालियेल हेंब्रंम (BJP)
*बोरियो*
धनंजय सोरेन (JMM)
लोबिन हेंब्रम (BJP)
*पाकुड़*
निशात आलम (कांग्रेस)
अजहर इस्लाम (आजसू)
*नाला*
रवींद्रनाथ महतो (JMM)
माधवचंद्र महतो (BJP)
*जामताड़ा*
इरफान अंसारी (कांग्रेस)
सीता सोरेन (BJP)
*महेशपुर*
स्टीफन मरांडी (JMM)
नवनीत हेंब्रम (BJP)
*शिकारीपाड़ा*
आलोक सोरेन (JMM)
परितोष सोरेन(BJP)
*जरमुंडी*
बादल पत्रलेख (कांग्रेस)
देवेंद्र कुंवर (BJP)
*मधुपुर*
हफीजुल हसन (JMM)
गंगानारायण सिंह (BJP)
*दुमका*
बसंत सोरेन (JMM)
सुनील सोरेन (BJP)
*जामा*
लुईस मरांडी (JMM)
सुरेश मुर्मू (BJP)
*पोड़ैयाहाट*
प्रदीप यादव (कांग्रेस)
देवेंद्रनाथ सिंह (BJP)
*गोड्डा*
संजय प्रसाद यादव (राजद)
अमित मंडल (BJP)
*सारठ*
चुन्ना सिंह (JMM)
रंधीर सिंह (BJP)
*देवघर*
सुरेश पासवान (राजद)
नारायण दास (BJP)
*मांडू*
जेपी पटेल (कांग्रेस)
तिवारी महतो (आजसू)
*धनवार*
निजामुद्दीन अंसारी (JMM)
बाबूलाल मरांडी (BJP)
*महगामा*
दीपिका पांडेय सिंह (कांग्रेस)
अशोक कुमार भगत (BJP)
*रामगढ़*
ममता देवी (कांग्रेस)
सुनीता चौधरी (आजसू)
*गांडेय*
कल्पना सोरेन (JMM)
मुनिया देवी (BJP)
*गिरिडीह*
सुदिव्य सोनू (JMM)
निभर्य शाहाबादी (BJP)
*बगोदर*
विनोद सिंह (सीपीआइ-एमएल)
नागेंद्र महतो (BJP)
*जमुआ*
केदार हाजरा (JMM)
मंजू देवी (BJP)
*बेरमो*
जयमंगल सिंह (कांग्रेस)
रवींद्र पांडेय (BJP)
*बोकारो*
श्वेता सिंह (कांग्रेस)
विरंची नारायण (BJP)
*डुमरी*
बेबी देवी (JMM)
यशोदा देवी (आजसू)
*गोमिया*
योगेंद्र प्रसाद (JMM)
लंबोदर महतो (आजसू)
*निरसा*
अरूप चटर्जी (सीपीआइ-एमएल)
अर्पणा सेनगुप्ता (BJP)
*धनबाद*
अजय दूबे (कांग्रेस)
राज सिन्हा (BJP)
*चंदनक्यारी*
उमाकांत रजक (JMM)
अमर बाउरी (BJP)
*सिंदरी*
चंद्रदेव महतो (सीपीआइ-एमएल)
तारा देवी (BJP)
*बाघमारा*
जलेश्वर महतो (कांग्रेस)
शत्रुधन महतो (BJP)
*सिल्ली*
अमित महतो (JMM)
सुदेश महतो (आजसू)
*झरिया*
पूर्णिमा नीरज सिंह (कांग्रेस)
रागिनी सिंह (BJP)
*टुंडी*
मथुरा महतो (JMM)
विकास महतो (BJP)
*खिजरी*
राजेश कच्छप (कांग्रेस)
राम कुमार पाहन (BJP)
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
