
केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट
केरेडारी : 22 बड़कागांव विधान सभा चुनाव को लेकर केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया! केरेडारी अंचल के 88 व टंडवा अंचल के 20 मतदान केंद्रों पर शांति पूर्ण संपन्न हो गया! मतदान के दौरान महिला पुरुष युवा वोटर के साथ बुजुर्ग मतदाता भी अपने अपने परिजनों के साथ वोट डालने पहुंचे थे! वहीं इंडी गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी सह नि वर्तमान विधायक अंबा प्रसाद अपने भाई अंकित राज पिता सह पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के साथ अपने पैतृक गांव पहरा के बूथ संख्या 30 पर मतदान की! व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बड़कागांव विधान सभा से पार्टी प्रत्यासी बालेश्वर कुमार ने अपने पैतृक गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या 64 कन्या मध्य विद्यालय में अपने समर्थकों के साथ मतदान किया! वहीं मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए सुबह 7 बजे से ही लंबे लंबे कतार में नजर आए! जबकि 13 नवंबर को अहले सुबह पांच बजे से ही पूरा केरेडारी प्रखंड क्षेत्र घने कोहरे के आगोश में समाया हुआ था! जो सुबह नौ बजे दिन तक छाया रहा! घने कोहरे और टपकते ओस के बूंदों के बीच मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करते नजर आए! मतदाताओं को उत्साहित करने को लेकर केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में 8 मॉडल बूथ प्रखंड प्रशाशन द्वारा बनाया गया था! जहां लोग अपने मताधिकार का उपयोग कर सेल्फी लेते नजर आए! वहीं मतदान के दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली! मतदान पूर्ण रूपेण शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गया! मतदान को शांति पूर्ण संपन्न कराने को लेकर केरेडारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से कड़ी निगरानी रखी जा रही थी! प्रखंड प्रशाशन हर एक बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से भी निगरानी कर रही थी! वहीं केरेडारी अंचल अधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल बीडीओ विवेक कुमार केरेडारी थाना प्रभारी अजीत कुमार सिकरी थाना प्रभारी सुनील सिंह पगार ओपी प्रभारी बिक्की ठाकुर समेत अन्य अधिकारी हर एक बूथ पर पहुंच कर जायजा लेते रहे!

ऐसा रहा केरेडारी में मतप्रतिशत::

केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया कही से ईवीएम में तकनीकी खराबी की सूचना नहीं मिली! सुबह 7 बजे से नौ बजे दिन तक 15.43 प्रतिशत रहा जिसमें 15.51 प्रतिशत पुरुष व 14.43 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले वहीं सुबह नौ बजे से 11 बजे के सत्र में 34.68 प्रतिशत मतदान हो चुका था! जबकि सुबह 11ए बजे दिन से दोपहर 1बजे तक 52.97 प्रतिशत मतदान हुआ था जिसमें 50 प्रतिशत पुरुष और 55.16 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाल चुके थे! वहीं दोपहर 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक 69.47 प्रतिशत मतदान हुआ था जिसमें महिलाएं 63.47 प्रतिशत और 63.69 प्रतिशत पुरुषों ने वोट डाले थे!
संवेदन शील बूथों के मतदान केंद्र और समय में किया गया था बदलाव ::
केरेडारी के बूथ संख्या संख्या 1 से बूथ संख्या 6 और बूथ संख्या 77 से 88 तक सुबह 7 बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ! वहीं मतदान केंद्र संख्या 77 निरी को रि लोकेट कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरोया व मतदान केंद्र कोजीया का स्थान परिवर्तन कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लज़ीदाग शिफ्ट किया गया था!
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
