*रांची:* झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार कल 5 दिसंबर को हो जाएगा. कल बाकी के मंत्री भी शपथ ले लेंगे. बता दें हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ 28 नवंबर को ले ली थी. लेकिन उनके साथ किसी भी विधायक ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली थी. कांग्रेस और झामुमो ने लगभग नाम तय कर लिये हैं और आज शाम या कल सुबह सरकार मंत्रियों के नाम राजभवन भेज देगी. *कांग्रेस आलाकमान ले चुका है फैसला* कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद के साथ बैठक कर चुके हैं. कांग्रेस आलाकमान ने मंत्रियों के नाम पर मंथन कर लिया है. इस बैठक में मंत्रियों के नामों पर मुहर भी लग गई है. कांग्रेस आलाकमान आज शाम तक नामों को सीएम हेमंत सोरेन को भेज देगा जिसके बाद नाम राज्यपाल को भेजे जाएंगे. *कांग्रेस से ये नेता मंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे* कांग्रेस के खाते में चार मंत्री पद आने हैं जिसके लिए 9 विधायकों के नामों पर अटकलें हैं. इनमें पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, पाकुड़ से विधायक और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निशत आलम, राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोंगाड़ी, मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, बेरमो विधायक अनूप सिंह और ममता देवी का नाम सबसे आगे चल रहा है. *झामुमो के इन विधायकों के नामों पर कयास, हेमंत लेंगे अंतिम फैसला* अगर झामुमो खेमे की बात करें तो इनमें दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, लुईस मरांडी, मथुरा महतो, सबिता महतो, उमाकांत रजक, हफीजुल अंसारी, एमटी राजा अनंत प्रताप देव और चुन्ना सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है. मंत्रिमंडल में खासतौर पर सभी समीकरणों का ध्यान रखा जा रहा है. लेकिन झामुमो में अंतिम फैसला हेमंत सोरेन ही लेंगे. *राजद कोटे से सुरेश पासवान सबसे आगे* चार सीट जीतने वाली राजद को भी एक मंत्री पद मिलेगा. राजद की ओर से देवघर विधायक सुरेश पासवान रेस में आगे हैं. सुरेश पासवान पहले भी मंत्री रह चुके हैं और तीन बार देवघर के विधायक हैं. वहीं एक दूसरा नाम गोड्डा से विधायक संजय यादव का भी है. उनको भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है. There is no ads to display, Please add someBiru GuptaLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation मलेशिया में फंसे झारखंड के 52 मजदूर, हजारीबाग के सबसे ज्यादा; 20 दिसंबर तक लौटेंगे वापस क्या 28 माह से जेल में बंद निलंबित IAS पूजा सिंघल को अब मिलेगी जमानत..?