
आदित्यपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रविवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन और शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती के अवसर पर सरायकेला जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।
इसी क्रम में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के मरीडीह में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली तथा पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला महाली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। दोनों नेताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और शहीद सुनील महतो के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। शकुंतला महाली ने कहा कि आज जिस अलग झारखंड राज्य में हम सांस ले रहे हैं, उसकी नींव दिशोम गुरु शिबू सोरेन और झारखंड आंदोलन के मजबूत स्तंभ रहे शहीद सुनील महतो ने रखी थी। उनके संघर्ष और बलिदान के कारण ही झारखंड राज्य का गठन संभव हो सका।

नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान और उपाध्यक्ष राजेश लाहा ने भी दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में झामुमो के कई वरिष्ठ एवं स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
