
गोविन्दपुर, धनबाद: 3 दिसंबर को, सामाजिक संस्था विकास फोरम के तत्वावधान में देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जन्म जयंती गोविन्दपुर स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में अत्यंत धूमधाम और समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के सादगी भरे जीवन, त्याग और नैतिक मूल्यों को याद किया और उन्हें वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रो (डॉक्टर) एस के एल दास, जो पी के राय स्मारक महाविद्यालय, धनबाद के पूर्व प्राचार्य हैं, ने अपने संबोधन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन की सादगी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “एक गांव से राष्ट्रपति भवन और फिर सदाकत आश्रम में शील से भरा जीवन जीना कितना कठिन होता है, यह कोई उनसे सीखे।” प्रो. दास ने उनके त्याग का उदाहरण देते हुए बताया कि राजेंद्र बाबू अपने मासिक वेतन में से केवल काम भर की राशि रखकर शेष को समाजहित में दान कर देते थे। उन्होंने उन्हें एक ‘राजनीतिक संत’ बताते हुए कहा कि उनके जीवन के एक भी गुण को आत्मसात कर लिया जाए, तो जीवन धन्य हो जाएगा।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार व रचनाकार सुशील भारती ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन से संबंधित अनेक अनछुए और प्रेरणादायक प्रसंगों का विस्तृत रूप से वर्णन किया।
समारोह की शुरुआत उद्घाटन कर्ता पश्चिमी गोविन्दपुर की मुखिया ममता देवी और अन्य उपस्थित अतिथियों द्वारा डॉ. राजेंद्र प्रसाद की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
बिशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ अधिवक्ता जया कुमार, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, डॉक्टर संगीता करण, और रेड क्रॉस, धनबाद के पदाधिकारी पवन सिंह शामिल थे, जिन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। इनके अलावा, राम किशोर पंडित, शंकर रविदास, विवेकानंद पाण्डेय, नकूल मंडल, प्राचार्य अनन्त प्रिया, पूर्व रेल अधिकारी शिशिर कुमार, कमलदेव मंडल, सुनिता गिरि, रामाकांत सिंह, डॉक्टर घनश्याम मिस्त्री, उपेंद्र विश्वकर्मा, रणविजय प्रसाद यादव, रमन प्रसाद, कन्हैया सिंह, और बृजनन्दन पंडित आदि कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी समारोह को संबोधित किया और अपने विचार रखे।
समारोह की अध्यक्षता फोरम अध्यक्ष बासुदेव गोस्वामी ने की, जबकि सचिव एस एन लाल त्यागी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया और विषय प्रवेश कराया। कार्यक्रम का सफल संचालन कृष्ण प्रसाद गिरि व वैष्णवी झा ने किया।
जयंती के उपलक्ष्य में, 24 नवंबर को स्कूली बच्चों के बीच दो समूहों में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में सफल रहे बारह छात्रों को समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सेठ सुखी राम वालिका मध्य विद्यालय, गोविन्दपुर को निबंध प्रतियोगिता के लिए स्थल उपलब्ध कराने और सनराइज पब्लिक स्कूल के विद्यालय परिवार को कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए स्मृति चिन्ह व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सभी मंचीय अतिथियों और गणमान्य नागरिकों को भी पुस्तक, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
धन्यवाद ज्ञापन जयानन्द लाल ने किया, जिसके बाद राष्ट्र गीत के साथ समारोह की समाप्ति की घोषणा की गई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
