• Sun. Feb 15th, 2026

अधिवक्ता जया कुमार बनीं लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर की नई अध्यक्ष: 47वें चार्टर नाइट सह 48वें पदस्थापना समारोह का भव्य आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jul 26, 2025

गोविंदपुर: लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर द्वारा गुरुवार, 24 जुलाई 2025 को होटल मधुबन, जी.टी. रोड, गोविंदपुर में 47वें चार्टर नाइट सह 48वें पदस्थापना समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस समारोह में क्लब के नए पदाधिकारियों ने लायन वर्ष 2025-26 के लिए शपथ ग्रहण की, जिसमें अधिवक्ता जया कुमार को क्लब की नई अध्यक्ष चुना गया। सपना लिख्मानिया ने सचिव और संतोष सोनी ने कोषाध्यक्ष का पदभार संभाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन संदीप विश्वकर्मा ने की। इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पीएमजेएफ लायन संजय कुमार (जिला गवर्नर, जिला 322 ए) उपस्थित रहे। स्थापना अधिकारी के रूप में पीएमजेएफ लायन कमल जैन (मल्टीपल काउंसिल ट्रेजरर, एमडी 322) और शपथ ग्रहण अधिकारी के रूप में एमजेएफ लायन कंचन साहू (द्वितीय वी.डी.जी., जिला 322 ए) ने समारोह की शोभा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में आर पी सरिया और रीजन चेयरपर्सन लायन प्रकाश ठक्कर भी मौजूद थे।

सर्वप्रथम, क्लब द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के चेयरपर्सन एमजेएफ लायन रोशन अग्रवाल और लायन अमन कुमार यादव थे, जबकि संचालन मास्टर ऑफ सेरेमनी लायन राजेश जायसवाल एवं प्रशांत सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के चार्टर सदस्य एमजेएफ लायन शंभू नाथ अग्रवाल और पीडीजी आर पी सरिया के सम्मान के साथ हुई, जिन्हें मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक अपने पदों की शपथ ली। इनमें लायन राजेश जायसवाल (प्रथम उपाध्यक्ष), लायन अनूप सरिया (द्वितीय उपाध्यक्ष), लायन कैलाश दुदानी (तृतीय उपाध्यक्ष), लायन रोशन अग्रवाल (क्लब एडमिनिस्ट्रेटर), लायन एस के रॉय (संयुक्त सचिव), लायन कुमार कांत जायसवाल (सह कोषाध्यक्ष), टेमर लायन मोहम्मद मोहसिन, टेल ट्विस्टर लायन रितेश शर्मा, क्लब सर्विस चेयरपर्सन लायन ईसा शमीम, मेंबरशिप चेयरपर्सन लायन सतीश सरिया, एलसीआईएफ कॉर्डिनेटर लायन अनुराग प्रदीप, लीडरशिप चेयरपर्सन डॉ. यू एल विश्वकर्मा, मार्केटिंग चेयरपर्सन लायन एजाज अहमद, पर्यावरण चेयरपर्सन लायन पवन लोधा शामिल थे। इसके अतिरिक्त, एम एल शर्मा, सुरेश सरिया, प्रशांत सिंह, राकेश कुमार, कमल अग्रवाल, एल एन सैन, अनुराग प्रदीप, रोशन, डॉ. शशि भूषण, डॉ. विश्वकर्मा, आनंद प्रसाद, आर पी सरिया और एमजेएफ शंभू नाथ अग्रवाल ने डायरेक्टर्स के रूप में शपथ ली।

इस अवसर पर, द्वितीय उप जिलापाल लायन कंचन साहू ने सात नए सदस्यों, जिनमें जिला परिषद सदस्य नाजिश रहमानी, मंजू शर्मा, डॉ. विश्वभरती, नूपुर जायसवाल, आरती सोनी, सुशील कुमार गुप्ता, और आकाश कुमार गुप्ता शामिल थे, को शपथ दिलवाई और उन्हें लायनिज्म के महत्व से अवगत कराया।

क्लब कोषाध्यक्ष ने समय पर सदस्यता शुल्क भुगतान के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया, और मुख्य अतिथि ने उन्हें सम्मानित भी करवाया। मीडियाकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. यू एल विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

समारोह में रीजन 3 के विभिन्न लायंस क्लबों जैसे धनबाद सवेरा, धनबाद कोल कैपिटल, धनबाद कोलफील्ड, सिंदरी, बाघमारा, बाघमारा सेंटेनियल, कतरास, कतरास प्रॉपर, और बोकारो थर्मल के क्लब ऑफिसर्स और सदस्यगण मौजूद थे, जिनमें दिनेश पुरी, सोमनाथ पूर्ति, मुकेश बर्मन, डॉ. मुकेश राय, प्रशांत पांडेय, डॉ. स्वतंत्र, मदन मोहन, सुनील सिंह सहित क्लब के सदस्य विकास बंसल, चेतन तुलस्यान, डॉ. रामानुज, एस एन शर्मा, अजित कुमार, आशीष अग्रवाल, विजय बरनवाल, अशोक जायसवाल, संजय अग्रवाल, सुरेश सरिया, जितेंद्र विश्वकर्मा और आनंद बूब्ना शामिल थे। सभी सदस्यों और गणमान्य अतिथियों के सहयोग से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल और यादगार रहा। समारोह का समापन रात्रि भोजन के साथ हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *