
*धनबाद :* डुमरी विधायक जयराम महतो गुरुवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) धनबाद पहुंचे. उन्होंने यूनिवर्सिटी पहुंचकर पीएचडी की तीसरी वार्षिक रिपोर्ट सबमिट किया. बता दें कि विधायक जयराम बीबीएमकेयू से अंग्रेजी में पीएचडी कर रहें हैं.

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक जयराम ने कहा कि राज्यवासी मुझे एक नई उम्मीद के साथ देख रहे हैं. हमारी विचारधारा ही 11 लाख वोट के पीछे का बैंक ग्राउंड है. उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही विचारधारा का निर्माण होता है. मुझे लगता है कि शिक्षा से ही आप आगे और बेहतर कर सकते हैं.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
