
L

हजारीबाग। कांग्रेस पार्टी के पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी और नगर निगम प्रभारी मुन्ना सिंह ने मंगलवार को हजारीबाग में जन सरोकार से जुड़े दो अहम विषयों पर सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई और यह स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी जनता की पीड़ा में सबसे

पहले खड़े रहने वाली पार्टी है।मुन्ना सिंह ने सदर प्रखंड के पौंता पंचायत स्थित तुरांव गांव में झुलसे हुए पीड़ितों से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाकर मुलाकात की। उन्होंने भर्ती मरीजों के परिजनों से मिलकर उनकी स्थिति की जानकारी ली, ढांढस बंधाया और उन्हें आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार उनके साथ है। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक प्रो. डॉ. अनुकरण पूर्ति से भेंट कर पीड़ितों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मानवीय पीड़ा के समय कोई अकेला महसूस न करे, यही कांग्रेस की आत्मा है
इलाज में कोई लापरवाही न हो, यह सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।इसी क्रम में मुन्ना सिंह ने हजारीबाग की लाखे मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति का जायजा लिया। सड़क पर जल-जमाव, कीचड़ और गंदगी की गंभीर हालत को लेकर उन्होंने स्थानीय नागरिकों से फीडबैक लिया और स्वयं मौके पर स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने कहा यह सड़क आज एनएचएआई के उदासीनता की प्रतीक बन चुकी है। जनता रोज़ाना जिस पीड़ा से गुजरती है, वह किसी भी ज़िम्मेदार व्यवस्था के लिए शर्मनाक है। उन्होंने तत्काल नगर आयुक्त से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी दी और त्वरित समाधान की मांग की। नगर आयुक्त ने बताया कि यह सड़क तकनीकी रूप से एनएचएआई के अधीन आती है, और पूर्व में इसके लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई थी। हालाँकि उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब इसे प्राथमिकता में लेते हुए कार्य किया जाएगा। मुन्ना सिंह ने साफ़ कहा कि कांग्रेस विरोध की राजनीति नहीं करती, कांग्रेस समाधान के साथ खड़ी होती है। आज हजारीबाग की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। यह केवल विकास की नहीं, नागरिक सम्मान की लड़ाई है।
कांग्रेस हर उस व्यक्ति के साथ है जो उपेक्षित है, पीड़ित है और आवाज़हीन है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा संघर्ष सिर्फ़ चुनावी नहीं, सामाजिक है। हमारी उपस्थिति सिर्फ़ मंचों पर नहीं, संकट में भी होनी चाहिए और हम उसी रास्ते पर चल रहे हैं। सिंह ने आम लोगों से अपील की कि क्षेत्र की किसी भी समस्या को लेकर वे बेझिझक संपर्क करें। कांग्रेस पार्टी हमेशा जन संघर्षों के साथ है और रहेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
