
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी। झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के निर्देशानुसार सपन मोदक को केन्द्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया है ।

इस संदर्भ में झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय संगठन महामंत्री रविकुमार ने सपन मोदक पर आशा और पूर्ण विश्वास जताया है कि सपन मोदक जयराम कुमार महतो के विचार धाराओं, नितियों एवं सिद्धान्तों को जन-जन तक पहुँचाते हुए संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करेंगे। वहीं मनोनयन पत्र प्राप्त कर श्री मोदक ने कहा है
कि टाईगर जयराम महतो ने मुझे जो पद की जिम्मेदारी दी है उसे मैं निष्ठा व पूरी ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी हित एवं जन हित मे हर संभव खरा उतरने का कार्य करूँगा।साथ ही झारखण्ड क्षेत्र के जनता के हर समस्या का समाधान के प्रति मैं 24 घण्टे तत्यपर रहूंगा।इनके मनोनयन से सिर्फ धनबाद वासियों में ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड वासियों में विकाश के प्रति एक नई किरण की आश जगी है।एवं लोगों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
