
औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

नबीनगर, 21 अगस्त 2025 को नबीनगर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में नई सरगर्मी देखने को मिली है। जन सुराज पार्टी की भावी उम्मीदवार अर्चना चंद्र यादव ने अपने दमदार संबोधन और गांव-गांव के भ्रमण से सियासत में हलचल पैदा कर दी है।

बेरिया पंचायत के पिपरा, चंद्रपुर, भटौलिया, बघाही, अवसान, सहपुर, तामसी और बधारा गांवों के दौरे के दौरान अर्चना चंद्र यादव ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि “जन सुराज पार्टी का लक्ष्य सत्ता पर कब्जा करना नहीं, बल्कि जनता की भागीदारी से ईमानदार, पारदर्शी और जवाबदेह शासन देना है।”
उन्होंने शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर ठोस कार्ययोजना बनाने की बात कही। साथ ही क्षेत्र की जर्जर सड़कों, कमजोर स्वास्थ्य सेवाओं, बदहाल शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताई। जनता से भावुक अपील करते हुए उन्होंने कहा—
“मैं वोट नहीं मांग रही, बल्कि अपने घर की बेटी के नाते आप सबसे आशीर्वाद चाहती हूं। सुख-दुख में हमेशा आपके बीच रही हूं और आगे भी रहूंगी।”
जनसभा के दौरान महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। महिलाओं ने अर्चना चंद्र यादव को “घर की बेटी” बताते हुए आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। युवाओं का कहना था कि पहली बार कोई ऐसी नेत्री सामने आयी है जो उनकी समस्याओं को सही मायनों में समझ रही है और समाधान की दिशा में कदम उठा रही है।
जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के विज़न का हवाला देते हुए उन्होंने कहा—
“बिहार में बदलाव की शुरुआत नबीनगर से होगी और इस बार परिवर्तन होकर रहेगा।”
गांव-गांव में मिल रहे अपार समर्थन और आशीर्वाद से यह साफ है कि नबीनगर की राजनीति में इस बार ‘बदलाव की बयार’ तेज होती जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
