• Thu. Feb 26th, 2026

कुकड़ू प्रखंड में आयोजित हुआ प्रखंड स्तरीय जनता दरबार, ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं

admin's avatar

Byadmin

Jun 13, 2025

 

सरायकेला : कुकड़ू प्रखंड में प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीया इचागढ़ विधायक श्रीमती सबिता महतो उपस्थित रहीं। उनके साथ उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्मती मधुश्री महतो, निदेशक डीआरडीए डॉ. अजय तिर्की, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल विकास कुमार राय सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

 

जनता दरबार में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, शिक्षकों की कमी, सड़क मरम्मत, पेयजल संकट, सिंचाई सुविधाएं, एंबुलेंस की व्यवस्था, अवैध बालू खनन की रोकथाम, स्थानीय बाजार की सुविधा और कोल्ड स्टोरेज निर्माण जैसी समस्याएं व सुझाव प्रस्तुत किए। संबंधित विभागों ने कई शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया।

 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सूचना व सहायता स्टॉलों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई एवं पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही, चयनित लाभुकों को योजनाओं के अंतर्गत परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।

 

जनसभा को संबोधित करते हुए माननीया विधायक श्रीमती सबिता महतो ने कहा कि कुकड़ू प्रखंड गठन के बाद यह पहला प्रखंड स्तरीय जनता दरबार है, जिसका उद्देश्य है – क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को जानना, त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और वंचित लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए सड़कों की मरम्मत, लिफ्ट इरीगेशन, महिला कॉलेज निर्माण जैसी योजनाओं पर विभागीय एवं राज्य स्तर पर सकारात्मक पहल हुई है, जिनमें से कई योजनाओं को स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और वे टेंडर प्रक्रिया में हैं। विधायक निधि से शीघ्र ही एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

 

उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने जनता दरबार में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि सभी विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार और समयबद्ध निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे विभागीय स्टॉलों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता अनुसार लाभ लें। उपायुक्त ने यह भी बताया कि भविष्य में पंचायत स्तर पर भी जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *