
पुटकी।बलिहारी कोलियरी श्रमिक कॉलोनी में संचालित जन वितरण के कथित दुकानदार द्वारा पिता पुत्र मिलकर गेहूं चावल अनाज की काला बाजारी धड़ल्ले से की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि प्रत्येक माह दुकानदार द्वारा बरमसिया FCI गोडाउन से माल आवंटन के उपरांत बलिहारी स्थित दुकान में माल गिराया जाता है के बाद अहले सुबह 5/6 बजे के बीच टेम्पो अथवा 407 माल वाहक गाड़ियों से मनमाना गेहूं चावल टपाकर केंदुआ करकेंद के बाजारों में खपाया जा रहा है।लोगों द्वारा यह पूछे जाने पर की इतना सुबह माल कहां जा रहा है तो उत्तर में कथित पिता पुत्र दुकानदार द्वारा यह कहा जता है

कि दूसरे डीलर को माल भेजा जा रहा है जबकि उक्त PDS का माल से लदा वाहन सीधे केंदुआ स्थित उनके स्वयं का आवास और गोडाउन अथवा करकेंद के सेठ साहूकारों के गोडाऊनो में खाली किए जाते है।यदि आपूर्ति विभाग के अधिकारीयों द्वारा माल आवंटन

के पश्चात कथित दुकानदार पर कड़ी निगरानी रखी जाय या लोगों के गुप्त सूचनानुसार सही ठिकानों पर छापेमारी की जाय तो दुकानदार के टपाये गए अनाज केंदुआ करकेंद में सैकड़ो बोरे जन वितरण के काला बाजारी की अनाज आसानी से पकड़ी जा सकती है तथा इसके पीछे छिपे कई तथ्य खुलकर सामने आ सकते है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
