• Thu. Mar 12th, 2026

लखीसराय में जनसुराज पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक, प्रशांत किशोर की भूमिका पर चर्चा

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 13, 2025

 

 

लखीसराय (सुजीत कुमार )- रविवार 12 जनवरी 2025 की दोपहर 11:00 बजे लखीसराय जिले के सूर्यगढा प्रखंड के रामचंद्रपुर के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में जनसुराज पार्टी के जिला कमेटी के सदस्य डॉक्टर गोपाल पंडित के नेतृत्व में एक बैठक रखी गई। इस दौरान कर्पूरी संवाद करते हुए पटना में होने वाले कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर लोगों को पटना चलने के साथ-साथ जनसुराज की क्या सोच है, प्रशांत किशोर आने वाले समय में किस तरीके से लोगों का भला करेगी इन सभी बातों को रखने का काम किया गया। वही बैठक में बताया गया कि प्रखंड से लेकर पंचायत तक और जिले से लेकर प्रदेश तक में वैसे लोग जो जनसुराज का साथ दे रहे हैं उन्हें आगे आने का मौका दिया जाएगा। इस दौरान जिनमें ग्रामीण रंजीत साव,सुमन साव, विपुल बाबू, रामदास महतो, दिनकर भाई, नारायण दास, विपिन साहू, विनय पंडित, संजय सिंह, रंजन सिंह सहित संस्थापक सदस्य चानन प्रखंड के सुनील वर्मा, चानन प्रखंड के अवधेश यादव, चानन प्रखंड के अनूप यादव एवं जिला संयोजक सह प्रदेश कमिटी के सदस्य डाक्टर शिवदानी शर्मा शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *