• Wed. Mar 4th, 2026

जमशेदपुर टीनप्लेट के पास ट्रैफिक पुलिस से उलझे, भेजा गया जेल जानिए पूरा मामला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 14, 2024

 

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना   टिनप्लेट चौक के पास सोमवार दोपहर एक बुलेट सवार ने पुलिस चेकिंग  के दौरान पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की। घटना बताई जा रही है,   पुलिस ने बुलेट को भी जब्त कर लिया। सोमवार दोपहर एएसआई पारस सिंह ड्यूटी पर तैनात थे।  एक पुरानी नंबर प्लेट वाली बुलेट को रोका और उसके कागजात की मांग की। चूंकि बुलेट पुरानी थी, चालक के पास उसके कागजात नहीं थे। बुलेट को जब्त करने के दौरान, चालक के साथ 10-12 अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और पुलिस के साथ बहस शुरू कर दी। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई  है बताया जा रहा है ।

              पारस सिंह के बयान पर गोलमुरी थाना में बुलेट चालक जयदीप सिंह, उसके भाई नवदीप सिंह, पिता अवतार सिंह समेत 10-12 अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने घटना की वीडियो भी प्राप्त की है, जो जांच में मदद करेगी। बुलेट को बरामद कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *