• Tue. Mar 3rd, 2026

Jamshedpur super mom event organized for mothers : माताओं के लिए शो सुपर मॉम का किया गया आयोजन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 17, 2025

जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित विवांता होटल में बो एंड एरो पिक्चर्स द्वारा माताओं के लिया शो सुपर मॉम का आयोजन किया गया।

आयोजित कर्ता स्मिता राउत थी। जिसमें शो में पांच जज को रखा गया था।शो के शुरुआत में पूर्वी घोष, वंदना पेंटाकोटा, रामयता प्रफुल्ल महादेवी उपाध्याय ने पहले राउंड में 10 लोगों को चुना, फिर अगले
राउंड और फाइनल राउंड में कड़ी प्रतियोगिता के बीच सुपर माम चुना गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं, जिनकी मौजूदगी से महिलाओं के हौसले को नई उड़ान मिली। कार्यक्रम में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। तनुश्री बोस 20-40 वर्ष वर्ग की विजेता तथा कविता उपविजेता बनीं। वहीं अश्मी कुमार 41-55 वर्ष में विजेता तथा किसिलिना डेविड उप विजेता बनीं। स्पेशल माम का खिताब डा. निवेदिता, मोस्ट इंटेलिजेंट माम का खिताब डा. स्नेहा झा, लांगेस्ट हेयर माम गुंजन सैनी, बेस्ट स्किन व बेस्ट स्माइलिंग पूजा शर्मा, मोस्ट चार्मिंग माम शिला चौहान, मोस्ट फिटेस्ट माम का खिताब शिल्पा दास को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में डी. तारकेश्वर राव, सोमनाथ पात्र, राहुल शर्मा, सुशील कुमार महतो, सोनाक्षी प्रसाद, आशीष, सूरज राच ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *