
जमशेदपुर। पोखरिया स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान बीबीए विभाग के चार विद्यार्थियों का चयन फूड डिलीवरी सेक्टर से जुड़ी कंपनी युमाडो में किया गया।

चयनित विद्यार्थियों में जी. हरि किरण को डिजिटल मार्केटिंग एसोसिएट, जबकि कृतिका, सत्यम सखारे और निशा परवीन को रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर नियुक्त किया गया। सभी को 3 लाख रुपये वार्षिक पैकेज की पेशकश की गयी।

प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन एनएसयू प्लेसमेंट सेल द्वारा किया गया था। झमें अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को आमंत्रित किया गया। इस सफलता पर कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा यह
हमारे लिए गर्व का विषय है, विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को निरंतर रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे। उन्होंने छात्रों से उपलब्ध अवसरों का भरपूर लाभ उठाने और नियमित रूप से साक्षात्कार सत्रों में भाग लेने की अपील की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
