• Thu. Feb 26th, 2026

जमशेदपुर समेत कई जिलों में हो सकती है झमा-झम बारिश

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 13, 2023

 

जमशेदपुर मौसम विभाग की ओर से आम लोगों को सूचना देते हुए कहा गया है कि मंगलवार की शाम तक कोल्हान समेत कई जिले में झमाझम बारिश हो सकती है. इसमें कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, सिमडेगा आदि जिले में बारिश होने के संकेत दिये गये हैं. बारिश होने के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चलने का भी पूर्वानुमान रांची मौसम विभाग की ओर से लगाया गया है. साथ ही आम लोगों और किसानों को भी सतर्क किया गया है.

दिन के एक बजे से ही बदला हुआ है मौसम

मौसम विभाग की ओर से बारिश होने की आशंका व्यक्त करने के साथ ही मौसम का मिजाज मंगलवार को दिन के एक बजे से ही बदला हुआ है. इस बीच किसी-किसी इलाके में बूंदा-बांदी भी हुई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक झमा झम बारिश नहीं हुई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *