
जमशेदपुर जिले में डेंगू के मामलों की समीक्षा को लेकर स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, निजी अस्पतालों के प्रबंधक तथा अन्य बैठक में मौजूद रहे.
मंत्री श्री गुप्ता ने बच्चों के इलाज हेतु एनआईसीयू में बेड का इंतजाम, ओआरएस समेत अन्य दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. ब्लड बैंक में उपलब्ध खून और प्लेटलेट्स की उपलब्धता की जानकारी ली तथा सभी अस्पतालों में ब्लड कैम्प लगाने का निर्देश दिया. मरीजों की डेंगू जांच के लिए जो दर लागू है उसे मॉनिटरिंग कर लागू करानेे, प्रशासन को टीएमएच से समन्वय स्थापित कर गरीब डेंगू मरीजों के इलाज के लिए 50 प्रतिशत बिल माफ करने, डिस्चार्ज के बाद भी मरीजों की बीमारी का रिकॉर्ड रख मॉनिटरिंग करने, सभी अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता करने, सभी नगर निकायों को साफ-सफाई, फाॉगिंग और एंटी लार्वा का छिडक़ाव करने का निर्देश दिया.
साथ ही आम लोगों से भी अपील की कि प्रशासन द्वारा रोकथाम को लेकर जो दिशा-निर्देश दिए जा रहे उनका अनुपालन करें. बैठक में एमजीएम अधीक्षक, डीपीआरओ, नगर निकायों के पदाधिकारी, विभिन्न निजी अस्पतालों के प्रबंधक, जुस्को के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
