• Thu. Feb 26th, 2026

जमशेदपुर मानगो गोली कांड में दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया,

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 5, 2023

जमशेदपुर मानगो में सहारा सिटी के अंदर फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय से लड़ाई और मारपीट के बाद चलाई गई थी गोली. गोली किसी और को लग गई थी. आज पुलिस ने गोली कांड मे तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 02 लोगो को पिस्टल, गोली एवं मोबाइल के साथ किया गया गिरफ्तार.

मानगो में डिलिवरी ब्वाय को लेकर उठे विवाद में अभिषेक मिश्रा को गोली मारने के मामले में मानगो पुलिस ने सोमवार की शाम को मानगो सराहा सिटी रोड नंबर 15 का बिल्डर दीपक चौधरी और उसका चालक भूष महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. घटना का खुलासा सोमवार को पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में सिटी एसपी के विजय शंकर और मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने किया.
मानगो पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल और पांच जिंदा कारतुस के साथ-साथ फ्लिपकार्ट में किया गया आर्डर के सामान को भी जब्त कर लिया है. घटना रविवार की शाम को घटी थी. घटना के समय डिलिवरी ब्वाय रिषु सिंह फ्लिपकार्ट का आर्डर लेकर आया हुआ था. इस बीच ही बिल्डर दीपक के साथ उसका विवाद हो गया. इस बीच ही दीपक ने रिषु को गोली मारी थी, लेकिन यह गोली अभिषेक मिश्रा को जाकर लग गयी थी.
घटना के कुछ घंटों के बाद ही मानगो पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल के बलरामपुर से दबोच लिया था. आरोपी से पूछताछ के बाद मानगो पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *