• Thu. Mar 5th, 2026

हल्दीपोखर में 400 किलो प्रतिबंधित मांस को किया गया जप्त, ग्रामीणों ने एक को किया पुलिस के हवाले

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 24, 2024

जमशेदपर : शनिवार को हल्दीपोखर के कोवाली थाना अंतर्गत रसुनचोपा गाँव में गुप्त सूचना के आधार पर  ग्रामीणों के सहयोग से करीब 400 किलो प्रतिबंधित मांस को जप्त किया गया है। प्रतिबंधित मांस को छोटा हांथी वाहन संख्या JH22F3050 में ढक कर ले जाया जा रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन के साथ प्रतिबंधित मांस तस्कर को भी धर दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है। वही उनके सहयोगी भागने में सफल हो गए हैं। फिलहाल गिरफ्त में आए हुए व्यक्ति के साथ  पूछताछ की जा रही है।

मौके पर सिंहभूम विभाग गौ रक्षा प्रमुख मन्टु दुबे , बजरंग दल सह संयोजक चंदन दास, जिला परिषद् सूरज मंडल तथा अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *