
जमशेदपुर : रविवार को बाराद्वारी कुमारपारा श्री शिव शनि हनुमान मंदिर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर के संस्थापक विनोद कुमार गुप्ता द्वारा प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई कि आगामी 5/ 6/ 2024 को सुबह 6 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. जो कि बाराद्वारी कुमारपारा मंदिर से प्रारंभ होकर गाजे बाजे के साथ साकची होते हुए दोमुहानी से कलश लेकर बाराद्वारी कुमारपारा मंदिर वापस आएगी. जहा श्रद्धालु लोग के लिए महाभोग का आयोजन किया जाएगा. साथ ही संध्या 5:00 से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा. वही 06/06/ 2024 को प्रातः 04 बजे श्री शनि देव को पंचतत्व स्नान कराया जाएगा उसके बाद दोपहर 01बजे से संध्या 5:00 बजे तक महाप्रसाद सभी श्रद्धालुओं को वितरण किया जाएगा। रात्रि 08 बजे से भव्य जागरण एवं झांकी का आयोजन किया जाएगा. वही मंदिर कमेटी के सहयोगी चिंटू सिंह राजपूत ने जमशेदपुर के सभी भक्तजन से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु इस कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य का भागी बने.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
