
सामाजिक संस्था अस्तित्व कि एक महत्वपूर्ण बैठक बर्मा माइंस में संपन्न हुई अस्तित्व कि जिला अध्यक्ष श्रीमती अन्नू चौबे कि अध्यक्षता में क्षेत्र कि महिलाओं के बिच लघु और कुटीर उद्योग को किस तरह धरातल पर लाना है किस तरह हम महिलाये अपने खुद का रोजगार स्टार्ट कर सकते है परिवार कि देखभाल करते हुए घर कि आमदनी में अपना योगदान दे सकते है किस तरह छोटा सा व्यापार स्टार्ट करके अपने घर कि आर्थिक स्थिति को और भी बेहतर बना सकते है ग्रुप बनाकर एकसाथ मिलकर सभी लोग काम स्टार्ट करेंगे और सरकार से हमलोग को क्या सहयोग मिल सकता है महिलाओ को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का किस तरह लाभ दिलाया जा सकता है

इनसब बातों कि विस्तृत चर्चा हुई इस अवसर पर ब्लॉक स्तर के सरकारी मुलाजिम दयाल बनर्जी ने सरकारी लोन के बारे में महिलाओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की अस्तित्व की संस्थापक सदस्य और सचिव श्रीमती मीरा तिवारी ने महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए मोटिवेट किया उन्होंने कहा की एक महिला घर के काम करके दोपहर में जी समय मिलता है उसका सदुपयोग करें और जिससे अपना और परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होंगी अपने शौक को खूबी को सही प्लेट फार्म पर इस्तमाल करें तो हम लोग बहुत कुछ कर सकते है समाज में अपना योगदान दे सकते है इस बैठक में मुख्य रूप से बिंदु देवी, सोनी देवी,ममता यादव, ममता चौबे, चंदा देवी, मंजू देवी,पिंकी सिंह, निशि,रेखा देवी,मोउ आचार्य,राधा सिंह,संगीता देवी और भी बहुत सारी महिलाये शामिल हुई!

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
